
India squad ICC Women's T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह
AajTak
Indian team for Women's T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है. वहीं उपकप्तानी स्मृति मंधाना करेंगी.
Harmanpreet Kaur to lead India’s 15-member squad for the ICC Women’s T20WorldCup 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है.
ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर UAE में होने वाले आगामी ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय मजबूत टीम की अगुआई करेंगी. भारत ने 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप कप के लिए आज (27 अगस्त) अपनी टीम की घोषणा की. पिछले सीजन में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ प्रतियोगिता के ग्रुप A में रखा गया है.
टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया* (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, दयालन हेमलता, आशा सोभना , राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन ट्रेवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर, साइमा ठाकोर
नोट: यास्तिका और श्रेयंका का चयन फिटनेस के आधार पर होगा क्योंकि दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों से चोटों से जूझ रही हैं_ यूएई में होने वाले इस इवेंट के लिए भारत के पास तीन रिजर्व खिलाड़ी भी होंगे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









