
India Squad for Zimbabwe T20 Series: टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय टीम को तगड़ा झटका... जिम्बाब्वे सीरीज में शिवम दुबे की एंट्री
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम को एक नए मिशन में जुटना है. उसे एक नई सीरीज खेलनी है, जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया है. मगर अब इस सीरीज को लेकर बीसीसीआई ने एक बड़ा बदलाव किया है. भारतीय टीम का ये नया मिशन जिम्बाब्वे के खिलाफ उसके घर में 5 मैचों की टी20 सीरीज रहेगी.
India Squad for Zimbabwe T20 Series: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2024 में धमाल मचा रही है. टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. उसे सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम को जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है. जहां जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.
इस दौरे के लिए BCCI की सेलेक्शन कमेटी ने पहले ही भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. मगर अब इस स्क्वॉड में बीसीसीआई ने एक बड़ा बदलाव किया है. जिम्बाब्वे दौरे के लिए नीतीश रेड्डी को भी टीम में शामिल किया गया था.
नीतीश की जगह शिवम को मिली जगह
मगर अब बीसीसीआई ने कहा है कि नीतीश चोटिल हैं और NCA की मेडिकल टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. ऐसे में नीतीश को जिम्बाब्वे दौरे से बाहर कर दिया गया है. साथ ही उनकी जगह बतौर रिप्लेसमेंट शिवम दुबे को सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है.
बता दें कि इस दौरे से रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है. जबकि शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है. 15 सदस्यीय वर्ल्ड कप स्क्वॉड से सिर्फ यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन के बाद अब शिवम दुबे को ही इस दौरे के लिए चुना गया है.
रियान और अभिषेक को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









