
India Squad for Bagladesh Test Series 2024: भारतीय टीम का ऐलान बांग्लादेश के खिलाफ जल्द, BCCI इन खिलाड़ियों को देगा मौका, 634 दिनों बाद होगी इस प्लेयर की वापसी
AajTak
भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. BCCI जल्द ही इस आगामी सीरीज के लिए टीम की घोषणा करने वाला है.
भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही इस आगामी सीरीज के लिए टीम की घोषणा करने वाला है. पहला मुकाबला चेन्नई में 19 सितंबर से तो दूसरा 27 सितंबर से कानपुर में होगा.
भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. ध्यान रहे भारतीय टीम की मार्च 2024 के बाद से अपनी पहली रेड-बॉल सीरीज खेलेगी, जहां उन्होंने इंग्लैंड को 4-1 से हराया था.
बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीतने के बाद भारत आ रही है, जहां उसने पाकिस्तान को 2-0 से मसलकर रख दिया. बीसीसीआई अगले हफ्ते भारतीय टीम की घोषणा करेगा और टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. यह सीरीज नए भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी पहली रेड-बॉल सीरीज होगी.
बीसीसीआई के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि दलीप ट्रॉफी के पहले दौर में प्रदर्शन का कम से कम बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम के चयन में कोई खास असर होने की उम्मीद नहीं है. विराट कोहली जनवरी के बाद पहली बार टेस्ट में वापसी करेंगे. वहीं,. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे.
सरफराज खान का टीम में होना तय है. रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की तिकड़ी स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर शामिल हो सकती है. ऋषभ पंत पर भी सबकी निगाहें होंगी,जो टीम में वापसी कर सकते हैं, पंत 634 दिनों के बाद टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में वापसी करेंगे. सड़क हादसे के बाद वह टीम से बाहर रहे थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









