
India's Tour of Australia: भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का ऐलान, पर्थ में होगा पहला टेस्ट... जानें कहां होंगे 5 मैच?
AajTak
India vs Australia Test series 2024-25: भारत के इस साल के अंत में होने में ऑस्ट्रेलियाई दौरे का ऐलान हो गया है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इस बार ओपनिंग मैच ब्रिस्बेन में नहीं होगा. इस बड़ी सीरीज का प्रारंभिक मैच पर्थ में होगा.
IND vs AUS 5 Match Test Series 2024-25: भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा इस साल नवंबर के अंत में शुरू होगा, इस दौरान पर्थ में टेस्ट सीरीज का उद्घाटन मैच खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच होने वाली इस बहुप्रतीक्षित सीरीज का फैन्स भी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. 'सिडनी मॉनिंग हेराल्ड' की रिपोर्ट के अनुसार- एडिलेड, ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी को भी हाई-प्रोफाइल दौरे के वेन्यू के रूप में चुना गया है.
इस रिपोर्ट के अनुसार, एडिलेड सीरीज के दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा और यह एक डे-नाइट मैच होगा. इसके बाद तीसरा मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा. वहीं, मेलबर्न बॉक्सिंग डे टेस्ट की मेजबानी जारी करेगा. नए साल का टेस्ट मैच सिडनी में होगा. हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अपने अगले सीजन के शेड्यूल को अंतिम रूप नहीं दिया है, वहीं, मार्च के अंत तक शेड्यूल की अंतिम तारीखों पर ऐलान हो सकता है.
वैसे 2024-25 का भारत का ऑस्ट्रेलिया का यह दौरा 1991-92 के बाद पहली बार होगा जब दोनों टीमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में एक दूसरे से खेलेंगी. ऑस्ट्रेलिया ने तब भारत को 4-0 के अंतर से हराया था.
वैसे भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली 4 टेस्ट सीरीज में हावी रहा है. पिछली चारों ही सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है. इसमें ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत की दो बैक-टू-बैक टेस्ट सीरीज जीत शामिल हैं. 2018-19 और 2020-21 दोनों ही मौकों पर कंगारू टीम को भारत ने 2-1 के बड़े अंतर से हराया था.
A moment to savour for India! #AUSvIND pic.twitter.com/vSogSJdqIw
पिछले दौरे में भारत ने की थी शानदार वापसी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









