
India Playing 11 vs South Africa Match: भारत नहीं, अफ्रीकी टीम में होगा बदलाव, ये हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग-11
AajTak
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने पहला मैच 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है. टीम इंडिया यदि आज दूसरा मैच भी जीतती है, तो सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लेगी.
India Playing 11 vs South Africa Match: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा. यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू खेला जाएगा. मैच में टॉस 6.30 बजे होगा.
भारतीय टीम ने पहला मैच 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है. टीम इंडिया यदि आज दूसरा मैच भी जीतती है, तो सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लेगी. दोनों टीमें इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
टीम इंडिया में नहीं होगा कोई बदलाव
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे. बतौर स्पिनर टीम में रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल मौजूद रहेंगे. युजवेंद्र चहल को फिर मौका नहीं मिलेगा. जबकि अनुभवी विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक के साथ युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत भी प्लेइंग-11 में मौजूद रहेंगे.
अफ्रीकी टीम में हो सकता है परिवर्तन
पहला मैच हारने वाली साउथ अफ्रीकी टीम की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव हो सकते हैं. कप्तान टेम्बा बावुमा अपनी प्लेइंग-11 में वायने पर्नेल और ड्वेन प्रिटोरियस में से किसी एक को ही मौका देने के मूड में दिख रहे हैं. तेज गेंदबाजी में में एनरिक नॉर्खिया और लुंगी एनगिडी में से किसी एक को ही मौका मिल सकता है. बतौर स्पिनर केशव महाराज और तबरेज शम्सी टीम में मौजूद रहेंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









