
India Playing 11 vs Bangladesh: रजत पाटीदार या ईशान किशन, किसे मिलेगा मौका? ये हो सकती है इंडिया-बांग्लादेश की प्लेइंग-11
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरे पर बुरा हाल हुआ है. टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से गंवा दी है. अब सीरीज का आखिरी यानी तीसरा वनडे मैच आज चटगांव में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा.
India Playing 11 vs Bangladesh: बांग्लादेश ने अपने घर में भारतीय टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. अब सीरीज का आखिरी यानी तीसरा वनडे मैच आज (10 दिसंबर) को चटगांव में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा.
कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होकर तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं. दूसरे मुकाबले में कैच लेने के दौरान रोहित के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी. वह मुंबई वापस लौट गए हैं. रोहित की जगह अब तीसरे वनडे मैच में केएल राहुल कप्तानी करते नजर आएंगे.
राहुल के सामने मजबूत प्लेइंग-11 चुनने की चुनौती
राहुल अपनी कप्तानी में यह मैच जीतकर टीम की साख बचाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. मगर उनके सामने चोट से जूझ रही स्क्वॉड में से बेस्ट प्लेइंग-11 बनाना एक मुश्किल चुनौती रहेगी. रोहित की गैरमौजूदगी में प्लेइंग-11 में ओपनर ईशान किशन या आईपीएल स्टार रजत पाटीदार को मौका मिला सकता है. यदि रजत खेलते हैं, तो यह उनका डेब्यू मैच होगा. वैसे डेब्यू के लिए राहुल त्रिपाठी भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.
Learning from one of the best! 👌 👌@Sundarwashi5 gets some batting tips from Head Coach Rahul Dravid 👍 👍#TeamIndia | #BANvIND pic.twitter.com/YgvZRNKyfr
चोट के कारण तेज गेंदबाज दीपक चाहर और कुलदीप सेन भी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. अब स्क्वॉड में सिर्फ तीन ही तेज गेंदबाज बचे हैं. यह शार्दुल, सिराज और उमरान हैं. ऐसे में कप्तान राहुल अपनी प्लेइंग इलेवन में एक्स्ट्रा स्पिनर खिलाकर गेंदबाजी मजबूत करना चाहेंगे. यह अक्षर और वॉशिंगटन के साथ तीसरे स्पिनर कुलदीप यादव या शाहबाज अहमद हो सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









