
India Playing 11 vs Australia 1st T20I match: आज होगा रिंकू और सूर्या का धमाका... ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या होगी प्लेइंग-11?
AajTak
भारतीय टीम को अब अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. इसका पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव को भी इस निराशा को भुलाकर इस टी20 सीरीज में भारत के युवा खिलाड़ियों से सजी टीम का नेतृत्व करना होगा.
India Playing 11 vs Australia 1st T20I match: भारतीय टीम को हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार मिली थी. मगर अब टीम के पास इस हार का बदला लेने का अच्छा मौका है. दरअसल, भारतीय टीम को अब अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. इसका पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.
इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई है. पहले मुकाबले में ओपनिंग में ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ मोर्चा संभालते नजर आ सकते हैं. उसके बाद कप्तान सूर्या आएंगे.
मिडिल ऑर्डर में ये बल्लेबाज मचाएंगे धमाल
मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, शिवम दुबे और रिंकू सिंह का बल्ला धमाल मचाने को तैयार दिख रहा है. सीरीज के इस पहले मुकाबले में बतौर स्पिनर रवि बिश्नोई के साथ अक्षर पटेल या वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है.
जबकि तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार के साथ प्रसिद्ध कृष्णा या आवेश खान को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम में अनुभवी प्लेयर्स में स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस और कप्तान मैथ्यू वेड नजर आने वाले हैं.
टी20 वर्ल्ड कप से पहले खेलने होंगे इतने टी20 मैच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









