
India-Pakistan in T20 World Cup: बारिश करेगी पाकिस्तान टीम को वर्ल्ड कप से बाहर! टीम इंडिया को कितना खतरा? जानें मौसम का हाल
AajTak
भारत और पाकिस्तान टीम के लिए आज का दिन बेहद खास है. दोनों टीमें पर्थ में अपना-अपना मैच खेलेंगी. पहले पाकिस्तान की टक्कर नीदरलैंड से होनी है. इसके बाद टीम इंडिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा. पाकिस्तान टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी या नहीं, आज तय होगा...
India-Pakistan in T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज (30 अक्टूबर) का दिन पाकिस्तान टीम के लिए बेहद खास है. आज लगभग तय हो जाएगा पाकिस्तान टीम का वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहेगी या नहीं.
दरअसल, सुपर-12 ग्रुप-2 में आज भारत और पाकिस्तान दोनों के ही मैच होने हैं. पहले पाकिस्तान टीम नीदरलैंड से भिड़ेगी. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे से होगा. इसके बाद इसी मैदान पर शाम 4.30 बजे से टीम इंडिया की टक्कर साउथ अफ्रीका से होगी.
पर्थ में मौसम और पाकिस्तान का सेमीफाइनल समीकरण दोनों गड़बड़
पर्थ में मौसम का हाल ठीक नहीं है. यहां बारिश की 51 प्रतिशत आशंका है. ऐसे में पाकिस्तान का मैच धुलने के चांस हैं, लेकिन टीम इंडिया का मुकाबला पूरा होने की संभावना भी है. यदि पाकिस्तान का मैच बारिश से धुलता है और रद्द होता है, तो ऐसे में इस टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन सा हो जाएगा.
बता दें कि पाकिस्तान ने इस वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती दोनों मैच गंवा दिए हैं. पहले उसे भारत ने हराया. फिर जिम्बाब्वे ने पटक दिया. ऐसे में पाकिस्तान टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण गड़बड़ा गया है. पर्थ में मौसम का हाल जानने से पहले पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण जान लीजिए...
पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का समीकरण इस तरह रहेगा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









