
India New Test Captain: रोहित का अनुभव या राहुल का युवा जोश, कोहली का विकल्प कौन? BCCI ने शुरू किया मंथन
AajTak
बीसीसीआई के सामने अब नया टेस्ट कप्तान चुनने की चुनौती है. विराट कोहली के इस्तीफा देने के बाद अब बीसीसीआई ने इसपर मंथन शुरू कर दिया है.
India New Test Captain: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में मिली हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नए टेस्ट कप्तान की तलाश शुरू कर दी है और इसी कड़ी में बोर्ड सचिव जय शाह और सभी सेलेक्टर्स जल्द ही रोहित शर्मा, केएल राहुल और कोच राहुल द्रविड़ से बात करेंगे. जानकारी के मुताबिक, बीसीसीआई नया टेस्ट कप्तान चुनने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहता है. क्योंकि काम मुश्किल है, इसलिए सेलेक्टर्स पहले सभी पक्षों से बात करना चाहते हैं. विराट कोहली के इस्तीफे के बाद लीडरशिप ग्रुप में रोहित शर्मा, केएल राहुल और कोच राहुल द्रविड़ ही हैं. बता दें कि भारत को अगली टेस्ट सीरीज़ श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है, जो फरवरी में होगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










