
India in U19 Women's World Cup: कल आएगा साल का पहला वर्ल्ड कप? शेफाली की कप्तानी में इतिहास रचेगी टीम इंडिया!
AajTak
साउथ अफ्रीका की मेजबानी में खेला जा रहा आईसीसी अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. यह इस वर्ल्ड कप का पहला ही सीजन है और इंडिया इसके फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है. खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम की टक्कर रविवार (29 जनवरी) को इंग्लैंड से होगी...
India in U19 Women's World Cup: कल (29 जनवरी) का दिन भारतीय अंडर-19 महिला टीम के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस दिन शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास इतिहास रचने और अपने देश को साल का पहला वर्ल्ड कप जिताने का सुनहरा मौका है.
दरअसल, साउथ अफ्रीका की मेजबानी में खेला जा रहा आईसीसी अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. यह इस वर्ल्ड कप का पहला ही सीजन है और इंडिया इसके फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है. यह खिताबी मुकाबला रविवार (29 जनवरी) को पोचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में भारतीय समयानुसार शाम 5:15 बजे से खेला जाएगा.
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी
इसी मैदान पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था, जिसमें 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. मगर फाइनल में इंग्लैंड से टक्कर लेना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा. बता दें कि इंग्लैंड टीम इस टूर्नामेंट में अपना एक भी मैच नहीं हारी है. उसने ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, रवांडा, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे को हराया है.
जबकि भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक सेमीफाइनल समेत 6 मैच खेले, जिसमें 5 में उसे जीत मिली है. एक मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी. टीम इंडिया ने अब तक न्यूजीलैंड (सेमीफाइनल), श्रीलंका, स्कॉटलैंड, यूएई और साउथ अफ्रीका को हराया है.
भारतीय महिला टीम का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









