
India- Bangladesh Playing 11 2nd test Kanpur: कानपुर में रोहित शर्मा ने अपनाया पुराना फॉर्मूला, बांग्लादेशी टीम ने भी चली चाल, जानें प्लेइंग-11
AajTak
भारत और बांग्लादेश के बीच आज (27 सितंबर) से दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में है. इस मुकाबले में भारतीय टीम और बांग्लादेश की प्लेइंग 11 में बड़ा अंतर देखने को मिला है. बांग्लादेश मुकाबले में 3 स्पिनर संग खेलने उतरी है. वहीं भारतीय टीम ने 3 पेसर्स पर भरोसा जताया है. मैच में टॉस रोहित ने जीता.
भारत और बांग्लादेश टीम के बीच आज (27 सितंबर) से दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुरू हुआ. इस मुकाबले में भारतीय टीम और बांग्लादेश की प्लेइंग 11 में बड़ा अंतर देखने को मिला है. बांग्लादेश मुकाबले में 3 स्पिनर संग खेलने उतरी है. वहीं भारतीय टीम ने 3 पेसर्स पर भरोसा जताया है. कुल मिलाकर भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया.
रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा कि वह उसी प्लेइंग 11 के साथ खेलने उतर रहे हैं, जिसने चेन्नई टेस्ट में जीत दर्ज की थी. वहीं बांग्लादेश ने तेज गेंदबाज नाहिद राणा और तस्कीन अहमद को इस टेस्ट मैच में नहीं उतारा. उनकी जगह स्पिनर तैजुल इस्लाम को मौका दिया, वहीं तेज गेंदबाज खालिद अहमद की भी बांग्लादेश टीम में एंट्री हुई.
यानी देखा जाए तो भारतीय टीम 3 पेसर (बुमराह, सिराज, आकाश दीप) और 2 स्पिनर (अश्विन, जडेजा) के साथ खेलने उतरी है. वहीं बांग्लादेशी टीम 2 पेसर (हसन महमूद, खालिद अहमद) और 3 स्पिनर (तैजुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन) के साथ खेलने उतरी है.
🚨 Team Update 🚨 An unchanged Playing XI for #TeamIndia 👌👌 Live - https://t.co/JBVX2gyyPf#INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/u61vd44i1C
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत के आंकड़े 1952 में कानपुर के ग्रीनपार्क में सबसे पहले कोई टेस्ट मैच खेला गया था. तब से अब तक यहां कुल 23 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इन 23 मैचों में भारतीय टीम ने 7 मुकाबले यहां जीते हैं. वहीं 3 मुकाबलों में उसे हार मिली है. वहीं 13 मैच ड्रॉ रहे हैं. बांग्लादेश की टीम कानपुर के मैदान में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेलने उतर रही है.
Bangladesh Tour of India 2024 Bangladesh Playing XI | 2nd Test | Kanpur PC: BCCI#BCB #Cricket #INDvBAN #WTC25 pic.twitter.com/F1UuTgoSAh

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








