
IND vs ZIM T20 WC: रोहित शर्मा से मिलने मैदान में घुस आया फैन, अब भरने पड़ेंगे लाखों रुपये
AajTak
भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान एक युवा फैन सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मैदान में घुस आया. फैन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को देखते ही रोने लगा.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैदान की सुरक्षा में बाधा डालने के लिए उस युवा फैन पर साढ़े छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम ने सुपर-12 के अपने अंतिम मैच में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया. पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पांच विकेट पर 186 रन बनाए थे. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 115 रनों पर सिमट गई. शानदार जीत के साथ ही भारत ने ग्रुप-2 में टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. अब सेमीफाइनल में भारत का सामना 10 नवंबर को इंग्लैंड से एडिलेड में होगा.
मुकाबले के दौरान जिम्बाब्वे की पारी के 17वें ओवर में मैदान पर अजब नजारा देखने को मिला. एक युवा क्रिकेट फैन सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मैदान में घुस आया. वह फैन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से मिलना चाहता जिसमें वह सफल भी रहा. फैन भारतीय कप्तान को देखते ही रोने लगा. हालांकि, तबतक सिक्योरिटी गार्ड्स भी तब तक उस फैन के पास पहुंच गए थे और उन्होंने उसे पकड़ लिया.
अब मैदान में घुसने की सजा उस फैन को भुगतनी पड़ेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैदान की सुरक्षा में बाधा डालने के लिए उस युवा फैन पर लगभग साढ़े छह लाख रुपये (11 हजार 95 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माने की राशि को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के बड़े स्कोरबोर्ड पर भी दिखाया गया.
रोहित ने मैच के बाद कही ये बात
उधर रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर कहा, 'उस मैच के लिए परिस्थितियों से तालमेल बिठाना महत्वपूर्ण होगा. हमने हाल ही में वहां एक मैच खेला है लेकिन इंग्लैंड से हमें एक अच्छी चुनौती होगी. उन्होंने कुछ बढ़िया क्रिकेट खेला है. दो अच्छी टीमें एक-दूसरे से भिड़ रही हैं और यह एक शानदार मुकाबला होगा. हमें यह नहीं भूलना होगा कि हम कैसे सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








