
IND VS ZIM T20 WC: 'उन्होंने काफी संयम दिखाया है', सूर्या की बैटिंग के फैन हुए कप्तान रोहित शर्मा
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप के आखिरी ग्रुप मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया. जिम्बाब्वे पर जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की. रोहित शर्मा ने कहा कि सूर्यकुमार यादव जिस तरह की बैटिंग करते है उससे ड्रेसिंग रूम भी रिलैक्स रहता है. सूर्या ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 61 रनों की पारी खेली.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. रविवार (6 नवंबर) को मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने सुपर-12 के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया. पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पांच विकेट पर 186 रन बनाए थे. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 115 रनों पर सिमट गई. अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला 10 नवंबर को एडिलेड में इंग्लैंड से होगा.
रोहित ने सूर्या की तारीफों के बांधे पुल
जिम्बाब्वे पर जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम के परफॉर्मेंस से काफी खुश दिखाई दिए. रोहित ने 61 रनों तूफानी पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की. रोहित शर्मा ने कहा कि सूर्यकुमार यादव जिस तरह की बैटिंग करते है उससे ड्रेसिंग रूम भी रिलैक्स रहता है. रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर भी अपनी बात रखी.
रोहित शर्मा ने सूर्या की तारीफ करते हुए कहा, 'यह एक ऐसा ऑलराउंड प्रदर्शन था जिसकी हमें तलाश थी. इस मुकाबले से पहले हम क्वालिफाई कर चुके थे. लेकिन यह महत्वपूर्ण था कि हम जैसे खेल रहे थे उसी तरह आज भी खेलें. सूर्या टीम के लिए जो कर रहे हैं वह काफी प्रशंसनीय है. सूर्या दूसरे बल्लेबाजों पर प्रेशर हटाते हैं जो टीम के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है. हम उनकी क्षमता को जानते हैं और इससे दूसरे खिलाड़ी भी क्रीज पर कुछ समय ले पाते हैं. सूर्या बल्ले से जिस तरह का आत्म विश्वास दिखाते हैं उससे डग-आउट भी निश्चिन्त रहता है. उन्होंने काफी संयम दिखाया है.'
हमें कंडीशन्स से तालमेल बिठाना होगा: रोहित
35 साल के रोहित ने आगे कहा, 'सेमीफाइनल मुकाबले के लिए हमें जल्द से जल्द परिस्थितियों से तालमेल बिठाना महत्वपूर्ण होगा. हमने हाल ही में वहां एक मैच खेला है लेकिन इंग्लैंड से हमें अच्छी चुनौती होगी. उन्होंने कुछ बढ़िया क्रिकेट खेला है. दो अच्छी टीमें एक-दूसरे से भिड़ रही हैं और यह एक शानदार मुकाबला होगा. हमें यह नहीं भूलना होगा कि हम कैसे सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं. हमें बस उस पर टिके रहने की जरूरत है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








