
IND vs ZIM T20 Series 2024: वर्ल्ड कप के ठीक बाद टीम इंडिया का बड़ा दौरा, BCCI का ऐलान... 8 साल बाद पहुंचेगी इस देश, होंगे 5 मैच
AajTak
IND Vs ZIM T20 Series 2024: क्रिकेट वर्ल्ड कप के समापन के बाद टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा होगा. इस अफ्रीकी देश ने भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर टी20 सीरीज की घोषणा की है. यह दौरा साल 2016 के बाद होगा. यानी 8 साल बाद भारत जिम्बाब्वे की सरजमीं पर खेलेगा
Zimbabwe announce T20I series at home against India: जिम्बाब्वे और भारत जुलाई में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगे. भारतीय टीम का यह दौरान साल 2016 के बाद यानी कुल 8 साल बाद होने जा रहा है. कुल 9 दिनों के अंदर टीम इंडिया 5 मैच खेलेगी.
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के समापन के बाद जिम्बाब्वे के लिए प्रस्थान करेगी. जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को घोषणा की कि पांच मैचों की टी20 सीरीज 6-14 जुलाई के बीच हरारे में खेली जाएगी.
यह सीरीज आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद होनी तय की गई है. जो 1-29 जून के बीच खेली जाएगा. जिम्बाब्वे क्रिकेट ने इसे लेकर एक बयान जारी किया.
अपने बयान में जिम्बाब्वे क्रिकेट ने कहा कि सीरीज का प्राथमिक उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना और दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है.
ZC के अध्यक्ष तवेंगवा मुकुहलानी ने कहा, 'हम जुलाई में T20I सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करने के लिए रोमांचित हैं, जो इस साल घरेलू मैदान पर हमारा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय आकर्षण होगा. भारत के प्रभाव से क्रिकेट को हमेशा बहुत फायदा हुआ है, मैं एक बार फिर जिम्बाब्वे का दौरा करने के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए बीसीसीआई को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










