
Ind Vs Wi, Virat Kohli Wicket: विराट कोहली फिर हुए फेल, सस्ते में OUT होने पर ऐसे निकाला गुस्सा
AajTak
पूर्व कप्तान विराट कोहली पहले मैच में भी कोई कमाल नहीं कर पाए थे, अब दूसरे वनडे में भी जल्दी अपना विकेट गंवा बैठे. टीम इंडिया की दूसरे मैच में काफी औसत शुरुआत रही.
Ind Vs Wi, Virat Kohli Wicket: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही. कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की ओपनिंग जोड़ी फेल साबित हुई, लेकिन पूर्व कप्तान विराट कोहली भी कोई कमाल नहीं कर सके. विराट कोहली लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, सीरीज़ के पहले मैच में भी वह कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. अब दूसरे मैच में जब विराट कोहली बाहर जाती बॉल को छेड़ते हुए आउट हो गए, तब खुदपर ही उन्होंने अपना गुस्सा निकाला. Me getting angry on the same mistake I did for nth time #INDvWI pic.twitter.com/HdSkcFbDZT EDGED AND TAKEN VIRAT KOHLI GONE 71ST NEHI AA PAYA#INDvWI pic.twitter.com/fSOThg54wz

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









