
Ind Vs Wi, Virat Kohli: रोहित शर्मा की कप्तानी में पहला मैच, 4 बॉल ही खेल पाए विराट कोहली, फिर भी बनाया ये रिकॉर्ड
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अलग तरीके से बैटिंग की. विराट ने आते ही अपना आक्रामक अवतार दिखाया, लेकिन उनकी ये पारी 4 बॉल में ही खत्म हो गई.
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच रविवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक अलग अंदाज देखने को मिला. वेस्टइंडीज़ की टीम ने भारत को 177 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करने उतरी टीम को बढ़िया शुरुआत मिली. लेकिन रोहित शर्मा के आउट होने के बाद जब विराट कोहली बैटिंग करने आए तो वह जल्दबाजी में दिखे और सिर्फ 4 बॉल खेलकर आउट हो गए. कप्तान रोहित शर्मा के बाद जब विराट कोहली बैटिंग करने आए, तब पहली बॉल पर ही उन्हें बाउंड्री मिली. इसके बाद दूसरी बॉल पर विराट कोहली ने अपर कट खेला और चौका हासिल किया. तीसरी बॉल डॉट गई और चौथी बॉल को पुल करने के चक्कर में विराट कोहली बाउंड्री के पास अपना कैच पकड़वा बैठे. Gone Virat Kohli#INDvWI #ViratKholi #RohitSharma pic.twitter.com/TGno89MYR7

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








