
IND vs WI, Virat Kohli: 'कोहली का Risky अप्रोच चिंता का विषय', इस पूर्व क्रिकेटर का बयान
AajTak
वेेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली के 13 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्हें हाथ के स्पिनर फैबियन एलन ने डगआउट भेजा था.
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा कि विराट कोहली अब जोखिम-रहित क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, जिसके लिए उन्हें जाना जाता था. हाल के दिनों में उनका दृष्टिकोण भारत के लिए चिंता का कारण है. चोपड़ा का मानना है कि कोहली के अनुशासन ने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बनाया, लेकिन उनके खेल में अब इसकी कमी दिखाई दे रही है.
चोपड़ा की टिप्पणी बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली के 13 गेंदों में 17 रन पर आउट होने के बाद आई है. कोहली बाएं हाथ के स्पिनर फैबियन एलन को स्टैंड में भेजने के प्रयास में कैच आउट हो गए थे.
कोहली आउट होने के बाद काफी निराश दिखाई दिए क्योंकि इस स्टार बल्लेबाज ने अच्छी शुरुआत की थी. कोहली के विकेट ने वेस्टइंडीज को मुकाबले में वापसी करने का मौका दिया. बाद में सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 48 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के दरवाजे तक पहुंचाया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









