
IND vs WI Test: भारतीय टीम के साथ धोखा..? वेस्टइंडीज की 'B टीम' से भिड़ाया, असली टीम तो कहीं और है!
AajTak
वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम ने शानदार आगाज किया. दो टेस्ट की सीरीज में टीम इंडिया ने पहला मुकाबला पारी और 141 रनों के अंतर से जीता है. मगर यहां देखने वाली बात है कि कुछ स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में यह वेस्टइंडीज की बी टीम नजर आ रही है...
India vs West Indies Test Series: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है. यहां भारतीय टीम को 2 टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलना है. पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने पारी और 141 रनों के अंतर से जीत दर्ज की है. भारतीय टीम ने करीब ढाई दिन में ही यह मैच अपने नाम कर लिया था.
वेस्टइंडीज टीम इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर सकी थी. क्वालिफाइंग राउंड में उसका बुरा हाल हुआ. ऐसे में इस टेस्ट सीरीज से पहले ही दिग्गजों और फैन्स ने यह बता दिया था कि वेस्टइंडीज की टीम बेहद कमजोर है और टीम इंडिया उसे क्लीन स्वीप कर देगी. पहला टेस्ट का नतीजा देखकर लगता है कि सच में भारतीय टीम क्लीन स्वीप कर सकती है.
अमेरिकी लीग में खेल रहे 8 कैरेबियन प्लेयर
आखिर फैन्स और दिग्गजों ने वेस्टइंडीज को कमजोर क्यों समझा? क्या वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी इसलिए? दरअसल, इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि वेस्टइंडीज के बड़े खिलाड़ियों को टीम में शामिल ही नहीं किया गया है. निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमायर जैसे दमदार खिलाड़ी टीम में नहीं हैं.
इन दोनों समेत कुछ स्टार प्लेयर अमेरिका में जारी मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में खेल रहे हैं. इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हैं, जिनमें 5 टीमों में वेस्टइंडीज के कुल 8 खिलाड़ी खेल रहे हैं. यह सभी प्लेयर अकील हुसैन, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, हेडन वॉल्श जूनियर और ड्वेन ब्रावो हैं.
ये 4 खिलाड़ी टेस्ट सीरीज में खेल सकते थे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










