
IND vs WI T20 Series: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ युजवेंद्र चहल को मिला आराम, ट्विटर पर निकला फैन्स का गुस्सा
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्पिनर युजवेंद्र चहल टीम का हिस्सा नहीं है. चहल आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. 18 सदस्यीय टीम में स्टार भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को जगह नहीं मिली है. चहल को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है. चहल के टीम में नहीं होने से क्रिकेट फैन्स काफी हैरान हैं क्योंकि इस गेंदबाज ने टी20 क्रिकेट में हाल के दिनों में शानदार खेल दिखाया है.
युजवेंद्र चहल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे. आईपीएल 2022 में चहल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 17 मैचों में 7.75 की इकोनॉमी रेट और 19.52 की औसत से 27 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमाया था.
चहल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले महीने आयोजित टी20 सीरीज में चार पारियों में 8.18 की इकोनॉमी रेट और 19.33 की औसत से छह विकेट लिए थे. साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कुल दो मैचों में 10.50 की औसत एवं 9.0 की स्ट्राइक रेट से चार विकेट हासिल किए थे.
चहल ने चटकाए हैं 79 विकेट
चहल ने जून 2016 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और वह अबतक 72 मैचों में 23.94 की औसत और 17.7 की स्ट्राइक रेट से 79 विकेट हासिल किए हैं. चहल पिछले चार साल से सफेद गेंद की क्रिकेट में भारतीय टीम का अभिन्न हिस्सा रहे हैं. 2021 में उनके फॉर्म में थोड़ी गिरावट आई थी जिसके चलते कुछ समय के लिए उन्हें टीम से हटा दिया गया था. चहल टी20 विश्व कप 2021 के लिए भी टीम में जगह बनाने में भी असफल रहे थे.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम के लिए शामिल स्पिन बॉलर्स में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा , कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई हैं. कमर की चोट के कारण टीम से बाहर हुए स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है, जबकि विराट कोहली को आराम दिया गया है. अर्शदीप सिंह और आवेश खान जैसे युवा खिलाड़ियों ने भी जगह बनाई जबकि उमरान मलिक को बाहर कर दिया गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









