
IND vs WI T20 Series: टीम इंडिया को नहीं मिल रहा अमेरिका का वीजा, आखिरी दो मुकाबले को लेकर सस्पेंस बढ़ा
AajTak
टीम इंडिया और विंडीज के बीच फिलहाल पांच मैचों की टी20 सीरीज सीरीज खेली जा रही है. इस दौरान दोनोें टीमों के बीच फ्लोरिडा के लॉडरहिल में आखिरी दो टी20 मैच खेलने हैं जिसे लेकर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों टीमों को अमेरिका का वीजा नहीं मिला है.
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया फिलहाल विंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज सीरीज खेल रही है. खास बात यह है कि इस सीरीज के आखिरी दो मुकाबले अमेरिका में खेले जाने हैं जिसे लेकर अब अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं. वीजा दिक्कतों के कारण अब कैरेबियाई क्रिकेट बोर्ड इन्हें अपनी सरजमीं पर कराने की ही सोच रहा है.
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार दोनों टीमों को अमेरिका का वीजा नहीं मिला है, जिससे क्रिकेट वेस्टइंडीज को वैकल्पिक योजना बनानी पड़ी है. ये दोनों मैच छह और सात अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में होने हैं, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार भारत और वेस्टइंडीज टीम के कई सदस्यों को अमेरिका का वीजा नहीं मिला है.
मामले को सुलझाने का हो रहा प्रयास
एक सूत्र ने बताया, 'वीजा मसले को सुलझाने के उपाय किए जा रहे हैं. ये मैच वेस्टइंडीज में भी हो सकते हैं. शुरुआती सूचना यह है कि वीजा सेंट किट्स में दिया जाएगा जहां टीमें पहुंच चुकी हैं. ऐसी संभावना है कि खिलाड़ियों को यात्रा दस्तावेजों के लिए फिर त्रिनिदाद जाना पड़े जहां से हरी झंडी मिलने पर वे अमेरिका जाएंगे.
आज होना है दूसरा टी20 मैच
उधर, भारत और विंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (1 अगस्त) सेंट किट्स एंड नेविस के वॉर्नर पार्क में खेला जाना है. पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम को 68 रनों से करारी शिकस्त दी थी. ऐसे में अब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया का लक्ष्य दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने पर होगा. वहीं निकोलस पूरन की कप्तानी वाली विंडीज टीम की कोशिश सीरीज में कमबैक करने पर होगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









