
Ind Vs Wi, Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने किया युजवेंद्र चहल का इंटरव्यू, IPL ऑक्शन पर ऐसे लिए मजे
AajTak
भारत ने अहमदाबाद में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज़ को मात दी. युजवेंद्र चहल ने इस मुकाबले में चार विकेट लिए, मैच के बाद वह कप्तान रोहित शर्मा के साथ मस्ती के मूड में भी दिखे.
Ind Vs Wi, Rohit Sharma: व्हाइट बॉल फॉर्मेट में टीम इंडिया के नए कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ जीत हासिल हुई है. इस मैच में भारत की जीत के हीरो स्पिनर युजवेंद्र चहल रहे, जिन्होंने चार विकेट निकाले. चहल को ही प्लेयर ऑफ द मैच की अवॉर्ड भी मिला. मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल का इंटरव्यू भी किया. दोनों इस बातचीत में मस्ती करते दिखे, साथ ही आईपीएल ऑक्शन पर भी बात की. रोहित शर्मा ने यहां युजवेंद्र चहल से सवाल किया कि ब्रेक में उन्होंने क्या बदलाव किया और अपनी बॉलिंग को किस तरह सुधारने की कोशिश की. युजवेंद्र ने बताया कि जब वह टीम इंडिया से बाहर थे, तब उन्होंने ये सोचने की कोशिश की कि वह क्या बेहतर कर सकते हैं. साथ ही उन्होंने बॉलिंग में कई तरह के बदलाव भी किए. 💯-plus ODI wickets 👏 Working on his bowling 👌 Tips for the road ahead ☺️ Captain @ImRo45 turns anchor & interviews @yuzi_chahal after #TeamIndia win the first @Paytm #INDvWI ODI in Ahmedabad. 😎 😎 - By @Moulinparikh Watch the full interview 🎥https://t.co/tWZL5GFalz pic.twitter.com/Oz22p7hvOz

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









