
Ind Vs Wi, Rohit Sharma: इतनी बड़ी जीत से भी खुश नहीं कैप्टन रोहित शर्मा! बताया कहां हो सकता है सुधार
AajTak
कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की जीत के बाद अपना अनुभव साझा किया. फुल टाइम कप्तान बनने के बाद रोहित का ये पहला वनडे मैच था.
Ind Vs Wi, Rohit Sharma: टीम इंडिया ने रविवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज़ को मात देकर साल 2022 की पहली जीत दर्ज की. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत को 6 विकेट से जीत मिली, लेकिन टीम इंडिया के नए कप्तान इस जीत से भी खुश नहीं हैं. मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हम इससे भी बेहतर कर सकते हैं, साथ ही उनके बैटिंग ऑर्डर पर भी हम दबाव बना सकते थे. मैच खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘मैं परफेक्ट गेम में विश्वास नहीं करता हूं. आप हमेशा परफेक्ट नहीं हो सकते हैं. हम हमेशा बेहतर होना चाहते हैं, वैसे सभी की ओर से बढ़ियाकिया गया. हमने सभी बॉक्स पर टिक किया है, हम बल्लेबाजी करते वक्त अच्छा फिनिश कर सकते थे इतने ज्यादा विकेट नहीं गंवाने चाहिए थे.’ रोहित बोले, ‘हम बॉलिंग के वक्त भी उनपर दबाव बना सकते थे, ताकि उनका लोअर ऑर्डर ज्यादा रन नहीं बनाता. हमारा मकसद एक टीम के तौर पर बेहतर होना है, अगर हमें कुछ अलग करना पड़ता है तो उसे भी करने कोशिश करनी है. मुझे नहीं लगता कि हमें बहुत कुछ बदलना होगा. मैं सिर्फ प्लेयर्स से कहता हूं कि अपने आप को चैलेंज करें’.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








