
IND vs WI, Prasidh Krishna: 'लंबे समय से भारत के लिए ऐसा स्पेल नहीं देखा', कप्तान रोहित से ये तारीफ सुन गदगद प्रसिद्ध कृष्णा
AajTak
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मुकाबले में 44 रनों से जीत दर्ज कर 3 मुकाबलों की सीरीज अपने नाम कर ली है. दूसरे वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके.
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 44 रनों से मिली जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा से तारीफ सुनकर उन्हें बहुत अच्छा लगा. भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. प्रसिद्ध ने मैच के बाद कहा, 'मुझे बहुत अच्छा लगा क्योंकि वह (रोहित) लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं. उनसे तारीफ सुनकर मैं बहुत खुश हूं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









