
IND Vs WI ODI Series: ये जीत भी क्या जीत है? कमजोर वेस्टइंडीज के सामने भी टीम इंडिया का संघर्ष, हर्षा भोगले ने बताया कारण
AajTak
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 3 मैच की सीरीज़ में भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली है. जब वनडे क्रिकेट पर सवाल खड़े हो रहे हैं, उस वक्त दोनों ही मैच में 100-100 ओवर का मैच देखने को मिला है और आखिरी ओवर में नतीजे निकलकर सामने आए जाए. भारत की इस जीत पर हर्षा भोगले ने क्या कमेंट किया है, जानिए...
भारत ने शिखर धवन की अगुवाई में वेस्टइंडीज़ को उसके घर में वनडे सीरीज़ में हरा दिया है. तीन मैच की सीरीज़ में टीम इंडिया ने 2-0 से बढ़त बना ली है, अब बस नज़र क्लीन स्वीप करने पर है. लेकिन टीम इंडिया ने दोनों ही मैच में बड़ी मुश्किल से जीत हासिल की है, ऐसे में सवाल खड़े होते हैं कि कमज़ोर वेस्टइंडीज़ के सामने इस तरह आखिरी ओवर्स में मिल रही जीत का जश्न मनाया जाए या फिर चिंता की जाए.
क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले के कुछ ट्वीट पर जब फैन्स ने इस जीत पर सवाल खड़े किए, तब हर्षा भोगले ने बताया कि क्यों वेस्टइंडीज़ में इस तरह के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. हर्षा भोगले ने दूसरे वनडे में मिली जीत के बाद ट्वीट किया कि ये दो जीत राहुल द्रविड़ के लिए काफी संतोषजनक होंगी, क्योंकि वह जो कर रहे हैं एक टीम क्रिकेट है.
हर्षा भोगले ने कहा कि मौजूदा प्लेइंग-11 से अलग राहुल द्रविड़ एक अलग प्लेइंग-11 तैयार कर रहे हैं, इसमें से तीन-चार तो मेन टीम का हिस्सा भी नहीं हैं. हर्षा भोगले के ट्वीट पर एक क्रिकेट फैन ने कमेंट किया, जिसके बाद यह बहस छिड़ गई.
फैन के सवाल पर हर्षा भोगले का जवाब
वेंकट प्रसाद नाम के ट्विटर यूज़र ने लिखा कि बांग्लादेश ने इसी वेस्टइंडीज़ टीम को 3-0 से मात दी थी. जो टीम 150 से अधिक रन नहीं बना पा रही थी, वह इंडिया के खिलाफ 300 से अधिक रन बना रही हैं. इससे क्या पता चलता है? हर्षा भोगले ने इस ट्वीट के जवाब में कहा कि धीमी और लो पिच वेस्टइंडीज़ की खासियत हैं. इसी तरह की पिच वेस्टइंडीज़ को हमेशा जीतने के मौके देती हैं. भले ही यह टीम इंडिया का बेहतर प्रदर्शन ना हो, लेकिन कई खिलाड़ियों को इससे प्रोत्साहन मिलेगा. इसमें सपोर्ट स्टाफ का रोल काफी अहम है.
Slow, low pitches are where the West Indies are most vulnerable. These surfaces give them the best chance. These weren't perfect performances but there was a lot to feel encouraged by. The support cast played key roles https://t.co/0Uhhzkufca

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









