
IND Vs WI, ODI Series: पहले मैच में राहुल नहीं होंगे मौजूद, फिर कौन बनेगा उप-कप्तान? इन दोनों में रेस!
AajTak
भारत को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं. टीम के उप-कप्तान केएल राहुल दूसरे वनडे से साथ में जुड़ेंगे, ऐसे में पहले मैच के लिए किसी की तलाश है.
Team India Vice Captain: भारतीय क्रिकेट टीम को फरवरी के पहले हफ्ते में ही वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ खेलनी है. टीम इंडिया लंबे वक्त के बाद घरेलू सीजन की शुरुआत कर रही है. रोहित शर्मा के फुलटाइम कप्तान बनने के बाद ये उनकी अगुवाई में पहली बड़ी सीरीज है, ऐसे में हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिकी हैं. चयनकर्ताओं ने सीरीज के लिए उप-कप्तान केएल राहुल को बनाया है, जिन्हें भविष्य के कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है. लेकिन केएल राहुल दूसरे वनडे से टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे. ऐसे में सवाल ये है कि पहले मैच में उप-कप्तानी कौन करेगा? इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत या शिखर धवन को ये जिम्मेदारी दी जा सकती है. बीसीसीआई के अधिकारी का कहना है कि ये सिर्फ एक मैच की बात है, क्योंकि राहुल दूसरे मैच में जुड़ जाएगा. ऐसे में ऋषभ उप-कप्तान हो सकता है, एक विकेटकीपर के तौर पर उसका वैसे भी कई फैसलों और फील्ड सेटिंग में अहम रोल रहता है. बीसीसीआई अधिकारी का कहना है कि आपको अगली लीडरशिप को तैयार करना होगा. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि ऋषभ पंत अगले कप्तान होंगे या वो बढ़िया कप्तान बनेंगे. लेकिन आपको कई ऑप्शन को तैयार करना होगा. अभी के लिए केएल राहुल, ऋषभ पंत ऐसे ऑप्शन सामने आ रहे हैं जिनकी टीम में भी जगह पक्की है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









