
Ind Vs Wi, ODI Series: कोहली के एब्स-रोहित का एक्शन, अहमदाबाद में टीम इंडिया का दिखा ऐसा अंदाज
AajTak
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पहला मुकाबला शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने जमकर प्रैक्टिस की. वनडे सीरीज के तीनों ही मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे.
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में पहला वनडे मुकाबला खेला जाना है. कोरोना काल के बीच ये मुकाबला बिना दर्शकों के होगा. इसी के साथ भारत के घरेलू सीजन की शुरुआत भी होगी. टीम इंडिया को अब लगातार घर पर ही मैच खेलने हैं. पहले मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने जमकर प्रैक्टिस की.
फुल टाइम कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा की ये पहली परीक्षा है. वह साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं जा पाए थे, ऐसे में अब वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शुरू हो रही ये वनडे और टी-20 सीरीज ही उनकी नई शुरुआत है.
रोहित शर्मा के सामने आने वाले एक साल में कई चुनौतियां हैं, वह टी-20 और वनडे वर्ल्डकप में भारतीय टीम की अगुवाई करते नज़र आएंगे. अहमदाबाद में रोहित शर्मा ने जमकर प्रैक्टिस की.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









