
Ind Vs Wi 2nd T20 Playing 11: ऋषभ पंत या सूर्यकुमार यादव, कौन करेगा रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग? दूसरे टी-20 में ये हो सकती है प्लेइंग-11
AajTak
कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया का विजय रथ जारी है. भारत सोमवार को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खेलने उतरेगा. क्या टीम इंडिया इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में बदलाव करेगी या पहले मैच वाली ही टीम उतरेगी. जानिए क्या हो सकती है प्लेइंग-11
टीम इंडिया का मिशन वेस्टइंडीज़ जारी है और सोमवार को भारत को दूसरा टी-20 मुकाबला खेलना है. पांच मैच की टी-20 सीरीज़ में टीम इंडिया अभी 1-0 से आगे चल रही है. अब भारत चाहेगा कि इस मुकाबले में भी वेस्टइंडीज़ को मात देकर सीरीज़ में बढ़त को बढ़ाया जाए. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया भारतीय समयानुसार रात 10.00 बजे वेस्टइंडीज़ से भिड़ेगी. टी-20 वर्ल्डकप की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया चाहेगी कि वह यहां पर जीत दर्ज करे, साथ ही कुछ नए कॉम्बिनेशन भी ट्राई किए जा सकते हैं.
पहले टी-20 मैच में रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव ओपनिंग करने आए थे, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था. क्या दूसरे मैच में भी ऐसा ही होगा इसपर निगाहें होंगी. क्योंकि केएल राहुल के चोटिल होने की वजह से भारतीय टीम ने कई ओपनिंग कॉम्बिनेशन ट्राई किए हैं.
सूर्यकुमार यादव से पहले रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत भी ओपनिंग कर चुके हैं. इनके अलावा बॉलिंग कॉम्बिनेशन पर भी नज़रें होंगी. दूसरे टी-20 में यह हो सकती है प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंहये हो सकती है वेस्टइंडीज़ की प्लेइंग-11: एस. ब्रूक्स, शिमरोन हेटमायर, रॉवमैन पॉवेल, निकोलस पूरन, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, ओडिएन स्मिथ, कीमो पॉल, एल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉयपिछले पांच टी-20 मैच का रिकॉर्ड (भारत बनाम वेस्टइंडीज़) • भारत 68 रनों से जीता • भारत 17 रनों से जीता • भारत 8 रनों से जीता • भारत 6 विकेट से जीता • भारत 67 रनों से जीता

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









