
IND vs WI 2nd ODI: 'मुझे अपनी जवानी याद आ गई', अक्षर पटेल की इनिंग्स को लेकर बोल युजवेंद्र चहल, Video
AajTak
भारत ने विंडीज को दूसरे वनडे मुकाबले में दो विकेट से मात दी. टीम इंडिया की इस जीत के हीरो अक्षर पटेल रहे जिन्होंने 64 रन बनाकर भारत को मैच जिता दिया. मुकाबले के बाद अक्षर पटेल और आवेश खान ने चहल टीवी से खास बातचीत की. आवेश खान ने कहा कि उनपर डेब्यू मैच में कोई प्रेशर नहीं था.
टीम इंडिया ने पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को दो विकेट से मात दी. भारतीय टीम की इस रोमांचक जीत के हीरो अक्षर पटेल रहे. अक्षर पटेल ने आखिरी 10 ओवर्स में विंडीज के बॉलर्स की जमकर धुनाई करते हुए नाबाद 64 रनों की यादगार पारी खेली. दूसरे वनडे में जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है.
मुकाबले में जीत के बाद 'चहल टीवी' से आवेश खान और अक्षर पटेल ने स्पेशल बातचीत की. इस दौरान अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर्स में अपनी बैटिंग की रणनीतियों के बारे में खुलासा किया. आवेश खान ने कहा कि उनपर डेब्यू मैच में कोई प्रेशर नहीं था क्योंकि राहुल द्रविड़ ने उन्हें एक रात पहले ही डेब्यू करने की जानकारी दे दी थी.
अक्षर पटेल ने बताया, 'मैंने दीपक हुड्डा से कहा कि अगर हम लास्ट 10 ओवर में अपना इंटेट बकरार रखेंगे तो यह रन बनाए जा सकते हैं. सिर्फ हमें हरेक ओवर में एक बार रिस्क लेना था और यह होता चला गया है. आवेश खान ने मुझसे 49 वें ओवर से पहले कहा कि तीनों बॉलर्स का कोटा पूरा होने जा रहा है. ऐसे में मैंने सोचा कि 49वें ओवर में रिस्क नहीं लिया जाए क्योंकि आखिरी ओवर पार्टटाइमर को डालना पड़ेगा.'
सोचा चहल भाई को कष्ट न दूं: अक्षर
चहल ने मजाकिया लहजे में बताया, 'अक्षर पटेल की बैटिंग को देखकर मुझे जवानी के दिन याद आ गए, मैं भी जब ऐसे खेलता था. मैंने बहुत ही कम ऐसी इनिंग्स देखी है. इसपर अक्षर ने चहल से कहा, 'मैंने वही सोचा कि मैं आउट हो जाउंगा तो चहल भाई को जल्दी आना पड़ेगा. तो मैंने सोचा कि चहल भाई को कष्ट नहीं दूं, मैं ही कर लेता है. चहल आप मुझे थैंक्स बोल सकते हैं.'
तेज गेंदबाज आवेश ने कहा, 'मेरी कोशिश रहती है कि बल्लेबाज की तरह खेलूं, लेकिन मेरा हाथ कहीं और पैर कहीं और रहता है. मैं बैट और बॉल को मिलाने की कोशिश करता हूं, जो दो बार मिली थी. वो दो चौके काफी अहम थे. डेब्यू को लेकर कोई प्रेशर नहीं था. राहुल सर ने मुझे एक रात पहले ही इस बारे में बता दिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









