
IND Vs WI 1st T20: कप्तान रोहित शर्मा ने चौंका दिया, ऋषभ पंत नहीं सूर्यकुमार यादव संग ओपनिंग पर आए लेकिन...
AajTak
टी-20 वर्ल्डकप की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया अलग-अलग प्रयोग कर रही है. ऐसा ही एक प्रयोग वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टी-20 मैच में किया गया, जहां कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए सूर्यकुमार यादव आए. फैन्स हैरान थे क्योंकि इससे पहले रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत ने ओपनिंग की थी. ये फैसला कैसा साबित हुआ जानिए...
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले टी-20 मैच में हर किसी को हैरान कर दिया. कप्तान रोहित शर्मा ने यहां टॉस हारा और वेस्टइंडीज़ ने टीम इंडिया को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. ईशान किशन टीम में नहीं थे, ऐसे में हर किसी को लगा कि रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत ओपनिंग करने के लिए आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. टीम इंडिया की बैटिंग जब शुरू हुई, तब कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए सूर्यकुमार यादव आए. सूर्या अभी तक नंबर-3 या नंबर-4 पर ही खेल रहे थे, लेकिन यहां कप्तान रोहित शर्मा ने हर किसी को हैरान कर दिया. कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने आए सूर्यकुमार यादव ने 16 बॉल में 24 रनों की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान 3 चौके और एक छक्का भी लगाया. लेकिन पांचवें ओवर में ही वह अपना विकेट गंवा बैठे और अकील हुसैन को बड़ी सफलता हासिल हुई. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच 4.4 ओवर में 44 रनों की साझेदारी हुई. कप्तान रोहित शर्मा ने फैन्स को चौंकाया और इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी हुए. फैन्स को भी लग रहा था कि इस बार भी ऋषभ पंत ही ओपनिंग करने के लिए आएंगे, लेकिन जब सूर्यकुमार यादव आए तो हर कोई कन्फ्यूज़ हो गया.
It's Rohit and Surya who are opening today 🤝 Let's get a good start boys 🤞#WIvIND
Wait, what? SURYA opening?
Ro and Surya Opening 💥💙@ImRo45 pic.twitter.com/hnjJDyh82p
अभी केएल राहुल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में टी-20 वर्ल्डकप में भारत आखिर किस रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा इसपर हर किसी की नज़रें टिकी हैं. माना यही जा रहा है कि टीम इंडिया वर्ल्डकप में केएल राहुल और रोहित शर्मा के ओपनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही आगे बढ़ सकती है.
It's not Rohit Sharma and Rishabh Pant but it's the Mumbai India duo Rohit Sharma and Surya Kumar Yadav opening for India in 1st T20I#WIvIND#WIvsIND pic.twitter.com/1SLrKPyhIO

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








