
IND vs WI 1st T20: ओपनिंग में फ्लॉप रहे सूर्यकुमार यादव, लेकिन इस तूफानी शॉट से लूटी महफिल, Video
AajTak
विंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव को ओपनिंग करने का मौका मिला. भारतीय टीम मैनेजमेंट का यह हैरानी भरा फैसला रहा क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ आयोजित टी20 सीरीज में रोहित के साथ ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरे थे. वैसे सूर्या मौके को भुना में नाकामयाब रहे और महज 22 रन बनाकर पवेलियन लौट दिए.
विंडीज के खिलाफ ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में आयोजित पहले टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को ओपनिंग करने का मौका मिला. वैसे सूर्या ओपनिंग में कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 24 रन बनाकर आउट हो गए. सूर्यकुमार यादव को स्पिन गेंदबाज अकील हुसैन ने जेसन होल्डर के हाथों कैच आउट कराया. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 3 चौका और एक छक्का लगाया.
मैच से जुड़ी अपडेट के लिए क्लिक करें
सूर्यकुमार ने यह छक्का डेब्यू मैच खेलने उतरे अल्जारी जोसेफ की गेंद पर जड़ा. पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद जोसेफ ने 146 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से डाली, जिसपर सूर्यकुमार यादव ने फाइन लेग के ऊपर से ये अनोखा शॉट जड़ दिया. सूर्यकुमार के शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
सूर्यकुमार यादव का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज मे कुछ खास नहीं कर पाए थे और वह तीन मैचों में महज 30 रन बना पाए थे. सूर्यकुमार यादव ने 20 टी20 मैचों में 37.40 की औसत से 561 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंन एक शतक और 4 अर्धशतक लगाया है. उनका टी20 इंटरनेशनल शतक (117 रन) हाल ही इंग्लैंड के खिलाफ आया था. वनडे इंटरनेशनल की बात करें तो उन्होंने 13 मैचों में 34 की औसत से 340 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे.
विंडीज को मिला था 191 का टारगेट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








