
Ind vs WI 1st ODI Fantasy 11: रवींद्र जडेजा की जगह किसे मिलेगा मौका, क्या होगी इंडिया-विंडीज की प्लेइंग-11?
AajTak
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह टक्कर पोर्ट ऑफ स्पेन के स्टेडियम क्विंस पार्क ओवल में होगी. मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा...
Ind vs WI 1st ODI Fantasy 11: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा. पहला मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के स्टेडियम क्विंस पार्क ओवल में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा.
इंग्लैंड को सीमित ओवर्स की सीरीज (वनडे-टी20) में हराकर आ रही टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 12वीं वनडे सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. जबकि विंडीज टीम ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज हारी है.
पीठ की चोट के चलते जडेजा का खेलना मुश्किल
वनडे सीरीज में शिखर धवन को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है. जबकि रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है. मगर जडेजा को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है. वह घुटने में चोट के कारण पहले वनडे या फिर सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं. यदि जडेजा नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह पहले वनडे की प्लेइंग-11 में युजवेंद्र चहल के साथ स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी चुना जा सकता है.
इसके अलावा पहले वनडे में कप्तान धवन के साथ ओपनिंग कौन करेगा, यह भी एक बड़ा सवाल रहेगा. धवन के साथ ईशान किशन या ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है. जबकि मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभालते दिखाई दे सकते हैं.
'West Indies is a great opportunity for the youngsters to get exposure and play, says #TeamIndia ODI Captain @SDhawan25 ahead of #WIvIND series. pic.twitter.com/PBelvII28c

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








