
Ind Vs Wi, 1000 ODI Match: 1000 ODI खेलने वाला पहला देश भारत, जानें मैच के शतकों का सफर, कहां मिली जीत-कौन रहा कप्तान?
AajTak
भारतीय टीम जब 6 फरवरी को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहला वनडे खेल रही होगी, तब ये ऐतिहासिक पल होगा. क्योंकि टीम इंडिया 1000 वनडे मैच खेलने वाली पहली टीम बन जाएगी. टीम इंडिया का ये सफर कैसा रहा, जानिए...
Ind Vs Wi, 1000 ODI Match: गुजरात के अहमदाबाद में भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 6 फरवरी को खेले जाने वाला एकदिवसीय मुकाबला ऐतिहासिक होने जा रहा है. टीम इंडिया का ये 1000वां वनडे मैच होगा, ऐसा इतिहास रचने वाली भारतीय टीम दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बनने जा रही है. साल 1974 से शुरू हुए इस सफर ने अभी तक कई बड़े और अहम पड़ाव देखे हैं. भारत ने अपना पहला वनडे मैच साल 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, 13 जुलाई को लीड्स में खेले गए उस मैच में टीम इंडिया की 4 विकेट से हार हुई थी. उस मैच में भारत के कप्तान अजित वाडेकर थे. लेकिन उसके बाद टीम इंडिया ने रफ्तार पकडी. पहले वनडे से लेकर 1000वें वनडे तक टीम इंडिया का सफर कुछ इस तरह का रहा... • पहला वनडे मैच: भारत बनाम इंग्लैंड, 13 जुलाई 1974, लीड्स भारत 4 विकेट से मैच हारा, कप्तान: अजित वाडेकर • 100वां वनडे मैच: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 9 सितंबर 1986, श्रीनगर भारत 3 विकेट से मैच हारा, कप्तान: कपिल देव • 200वां वनडे मैच: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 20 जनवरी 1992, सिडनी भारत 6 रन से मैच हारा, कप्तान: मोहम्मद अजहरुद्दीन • 300वां वनडे मैच: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 29 अक्टूबर 1996, राजकोट भारत 5 विकेट से मैच हारा, कप्तान: सचिन तेंदुलकर • 400वां वनडे मैच: भारत बनाम केन्या, 23 मई 1999, ब्रिस्टल भारत 94 रनों से मैच जीता, कप्तान: मोहम्मद अजहरुद्दीन • 500वां वनडे मैच: भारत बनाम इंग्लैंड, 4 जुलाई 2002, चेस्टर-ले-स्ट्रीट कोई नतीजा नहीं निकला, कप्तान: सौरव गांगुली (सचिन तेंदुलकर ने 105 रन बनाए)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








