
IND Vs WI: चोटिल रवींद्र जडेजा नहीं खेल पाए पहला वनडे, कौन बना टीम इंडिया का उप-कप्तान?
AajTak
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले वनडे मैच में रवींद्र जडेजा चोट की वजह से नहीं खेल पाए. टीम इंडिया ने उनकी जगह श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया है. शिखर धवन इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं.
शिखर धवन की अगुवाई में टीम इंडिया वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. पहला वनडे शुक्रवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा, क्योंकि इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाए गए रवींद्र जडेजा चोट की वजह से पहला मैच नहीं खेल पाए. बीसीसीआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. रवींद्र जडेजा प्लेइंग-11 से बाहर हुए, तो बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को इस मैच के लिए टीम का उप-कप्तान बनाया गया. ऐसे में शिखर टीम के कप्तान हैं और पहले वनडे में श्रेयस अय्यर उनके डिप्टी हैं. श्रेयस अय्यर लगातार टीम इंडिया में अंदर-बाहर होते रहे हैं, क्योंकि वह तीसरे नंबर पर खेलते हैं और अगर विराट कोहली कोई मैच खेल रहे होते हैं तब उनके लिए जगह बनाना मुश्किल होता है. इस सीरीज़ में क्योंकि सीनियर प्लेयर्स नहीं हैं, ऐसे में श्रेयस अय्यर के पास मौका है कि वह खुद को साबित कर सकें. श्रेयस अय्यर ने अभी तक 27 वनडे मैच खेले हैं, इनमें 41.17 की औसत से 947 रन उनके नाम हैं. श्रेयस अय्यर ने एक शतक और 9 अर्धशतक जमाए हैं. पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग-11: शुभमन गिल, शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शमर ब्रूक्स, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










