
IND vs SL World Cup Semifinal 1996: जब वर्ल्ड कप में भारत हारा तो फैन्स ने स्टेडियम में लगा दी आग... रोने लगे थे विनोद कांबली
AajTak
28 साल पहले आज ही के दिन भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच 1996 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला गया था. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस सेमीफाइनल मैच के बारे में सोचने पर अब भी नाराज प्रशंसकों और आंसुओं से भरे विनोद कांबली के चेहरे की याद जेहन में ताजा हो जाती है. भारतीय बल्लेबाजी के ढहने के बाद दर्शक आक्रामक हो गए थे...
IND vs SL World Cup Semifinal 1996: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 28 साल पहले आज ही के दिन कुछ ऐसा हुआ था, जिसे कोई भी दिग्गज या फैन याद नहीं करना चाहेगा. यह 13 मार्च 1996 का दिन था, जो बदनुमा दाग दे जाने वाले दिन के तौर पर हमेशा याद किया जाता रहेगा. इस दिन भारत और श्रीलंका के बीच 1996 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला गया था.
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस सेमीफाइनल मैच के बारे में सोचने पर अब भी नाराज प्रशंसकों और आंसुओं से भरे विनोद कांबली के चेहरे की याद जेहन में ताजा हो जाती है. भारतीय बल्लेबाजी के ढहने के बाद दर्शक आक्रामक हो गए थे और उनके बुरे बर्ताव के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और इसे श्रीलंका के नाम कर दिया गया.
सेमीफाइनल में श्रीलंका ने दिया था 252 रनों का टारगेट
दरअसल, यह वही साल था, जब भारत की मेजबानी (संयुक्त रूप से) में वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था. इस टूर्नामेंट में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय टीम ने धांसू प्रदर्शन किया था और सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.
मगर बदकिस्मती से उसे सेमीफाइनल में श्रीलंका के हाथों बुरी तरह हार झेलनी पड़ी थी. यह महामुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 13 मार्च को ही खेला गया था. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस तो जीत लिया था, लेकिन मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








