
IND vs SL U19 Women's Asia Cup 2024: श्रीलंका को पीटकर एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम, अब बांग्लादेश से टक्कर
AajTak
अंडर-19 वूमेन्स एशिया कप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में एंट्री ले ली है. फाइनल मुकाबला 22 दिसंबर को खेला जाना है.
भारतीय टीम ने अंडर-19 वूमेन्स एशिया कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है. सोमवार (20 दिसंबर) को कुआलालम्पुर के बयूमास ओवल में खेले गए सुपर-4 के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया. मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 99 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 31 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. फाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा. फाइनल रविवार (22 दिसंबर) को इसी मैदान पर खेला जाएगा.
भारत की ओर से गोंगाडी त्रिशा ने 22 गेंदों पर सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. जी. कमलिनी ने 26 गेंदों पर 28 रनों का योगदान दिया. कमलिनी ने अपनी पारी में तीन चौके के अलावा एक सिक्स जड़ा. मिथिला विनोद 4 चौकों की मदद से 17 रन पर नाबाद रहीं. श्रीलंका की तरफ से चमोदी प्रबोदा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. शशिनी गिम्हानी को दो सफलता हाथ लगी.
India Women U19 vs Sri Lanka Women U19 | ACC Women's U19 Asia Cup | Match 10https://t.co/gTgHEhCkjN#ACC #ACCWomensU19AsiaCup #INDWvsSLW pic.twitter.com/QclMOffQSo
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 9 विकेट पर 98 रन बनाए. श्रीलंका के लिए कप्तान मनुडी नानायक्कारा ने 30 गेंदों पर सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, जिसमें दो छक्के के अलावा एक चौका शामिल रहा. वहीं विकेटकीपर सुमुदु निसानसाला ने 21 रनों का योगदान दिया.
आयुषी ने गेंद से काटा गदर
बाकी की श्रीलंकाई बल्लेबाज दोहरे अंकों में नहीं पहुंच सकीं. भारत की ओर से लेफ्ट-आर्म स्पिनर आयुषी शुक्ला ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. वहीं बाएं हाथ की स्पिन बॉलर परुणिका सिसोदिया ने दो सफलताएं हासिल कीं. शबनम शकील और द्रिति केसरी को भी एक-एक विकेट मिला.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









