
Ind vs SL T20 Series: 'Thank You Captain', रोहित शर्मा के मुरीद हुए 'सर' रवींद्र जडेजा
AajTak
रवींद्र जडेजा ने अपनी तूफानी पारी में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली. भारतीय पारी के 16वें ओवर में जड्डू ने दुष्मंता चमीरा की गेंदों पर तीन चौके एवं एक छक्के की मदद से 21 रन बना डाले.
Ind vs SL T20 Series: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया. इस भारतीय ऑलराउंडर ने महज 18 गेंदों पर नाबाद 47 रन ठोक डाले, जिसमें सात चौके एवं एक छक्का शामिल था. जड्डू के इस तूफानी पारी की बदौलत भारत ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. 🗣️🗣️ Would like to thank @ImRo45 for backing me: @imjadeja 🔊#TeamIndia | #INDvSL | @Paytm pic.twitter.com/rnfSMGoVwN

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










