
IND vs SL T20 Series: लौट आए 'सर' जडेजा और जसप्रीत बुमराह, लखनऊ में एक्शन में दिखी टीम इंडिया, Photos
AajTak
रवींद्र जडेजा चोट से उबरने के बाद टी20 एवं टेस्ट टीम में लौटे हैं. घुटने की चोट के चलते जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट एवं पूरे साउथ अफ्रीका टूर से बाहर हो गए थे.
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है. इसी कड़ी में पहला मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले में अब दो दिन से भी कम का समय बचा है. ऐसे में भारतीय खिलाड़ी मैदान पर खूब पसीना बहा रहे हैं.
मंगलवार को भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने हेड कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में जमकर अभ्यास किया. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने शुरुआती मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पहले प्रैक्टिस सत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
अभ्यास सत्र में राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया और उन्हें एक ग्रुप में गाइड करते देखा गया. कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, बल्लेबाजों श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने अभ्यास सत्र में अपने बैटिंग कौशल का खूब प्रदर्शन करते देखा गया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








