
Ind Vs SL T20: रोहित-कोहली को ब्रेक, राहुल भी बाहर...श्रीलंका के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया?
AajTak
भारत और श्रीलंका के बीच 3 जनवरी से सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ी नदारद रह सकते हैं. ऐसे में टीम इंडिया यहां किस रणनीति के साथ उतर सकती है, इसपर नज़र डालते हैं...
साल 2022 में टीम इंडिया का मिशन खत्म हो गया है और अब साल 2023 की बारी है. 3 जनवरी से टीम इंडिया की श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू होगी, जिसके लिए टीम का ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है. इस सीरीज में टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर्स को आराम मिल सकता है. रोहित शर्मा अभी चोटिल हैं, विराट कोहली ब्रेक ले सकते हैं और केएल राहुल को शादी के लिए छुट्टी मिलेगी. क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तान रोहित शर्मा अभी अपने अंगूठे की चोट से नहीं उबरे हैं ऐसे में उन्हें कुछ आराम की ज़रूरत है. रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट लगी थी, जिसके बाद वह टेस्ट सीरीज से भी बाहर हुए थे. अब रोहित शर्मा को टी-20 सीरीज में आराम दिया जाएगा, जबकि वह वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं.
क्लिक करें: बड़ा हादसा... मैच में फील्डिंग कर रहा था प्लेयर, स्पाइडर कैम ने मार दी टक्कर, Video रिपोर्ट में दावा है कि विराट कोहली ने भी टी-20 सीरीज से ब्रेक मांगा है और वह वनडे और टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. जबकि केएल राहुल अपनी शादी के लिए ब्रेक पर रहेंगे, ऐसे में वह भी श्रीलंका सीरीज से बाहर ही रहेंगे. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान हार्दिक पंड्या के हाथ में ही रह सकती है. आपको बता दें कि मंगलवार को ही सेलेक्शन कमेटी की बैठक होनी थी, जो कि चेतन शर्मा की अगुवाई में होनी थी. कप्तान रोहित शर्मा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसका हिस्सा होने वाले थे, ऐसे में श्रीलंका सीरीज के लिए किसी भी वक्त टीम इंडिया का ऐलान किया जा सकता है. श्रीलंका का भारत दौरा- • पहला टी-20: 3 जनवरी, मुंबई • दूसरा टी-20: 5 जनवरी, पुणे • तीसरा टी-20: 7 जनवरी, राजकोट | • पहला वनडे: 10 जनवरी, गुवाहाटी • दूसरा वनडे: 12 जनवरी, कोलकाता • तीसरा वनडे: 15 जनवरी, तिरुवनन्तपुरम
साफ है कि टीम इंडिया हार्दिक पंड्या की अगुवाई में इस सीरीज में उतर सकती है. साथ ही देखना होगा कि सेलेक्टर्स ईशान किशन, संजू सैमसन को फिर से मौका देती है या फिर ऋषभ पंत को ही तवज्जो दी जाएगी. इनके अलावा आईपीएल ऑक्शन में करोड़ों कमाने वाले युवा भारतीय खिलाड़ियों पर भी टीम में नज़र रहेगी.
क्या हार्दिक बनेंगे परमानेंट कैप्टन? सेलेक्शन कमेटी की यह मीटिंग इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी पर फैसला हो सकता है. माना जा रहा है कि बीसीसीआई हार्दिक पंड्या को टी-20 फॉर्मेट का कप्तान बना सकता है, जबकि रोहित शर्मा के हाथ में वनडे और टेस्ट की कमान रह सकती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








