
IND Vs SL T-20: रिव्यू ने बदलवाया फैसला, हैरान रह गए रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ ने भी पकड़ा माथा
AajTak
भारत-श्रीलंका के बीच लखनऊ में खेले गए मुकाबले में एक वक्त ऐसा आया, जब डीआरएस ने श्रीलंकाई बल्लेबाज को जीवनदान दिया. इस दौरान टीम इंडिया के प्लेयर्स का मजेदार रिएक्शन आया.
भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच लखनऊ में खेला गए पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बड़ा स्कोर बनाया और श्रीलंका को 200 रनों का टारगेट दिया. टीम इंडिया जब बॉलिंग करने उतरी तब उसकी शुरुआत शानदार रही. टीम इंडिया ने श्रीलंका को तेजी से झटके दिए, लेकिन जब भारत को तीसरी सफलता मिली तब थर्ड अंपायर ने फैसला बदलवा दिया. दरअसल, श्रीलंका ने रिव्यू लिया और वो सही साबित हुआ. इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का रिएक्शन देखने लायक था. ये सब तब हुआ जब युजवेंद्र चहल की बॉल पर जब असालंका के पैड पर बॉल लगी, तो भारतीय फील्डर्स की अपील के बाद अंपायर ने आउट दिया. Annual friendly match #INDvSL pic.twitter.com/FHSVKPj5WX

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










