
IND vs SL Asia Cup Final History: एशिया कप फाइनल में 9 बार भारत-श्रीलंका का सामना, आंकड़ों में कौन है भारी?
AajTak
Ind vs SL Asia Cup Final History: एशिया कप 2023 में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल हो रहा है. वैसे ये दोनों ही टीमें टीमें एक दूसरे के खिलाफ कई बार बार एशिया कप में खेली हैं? ऐसे में तब दोनों ही टीमों में किसकी एक दूसरे पर बादशाहत रही है. आइए आपको बताते हैं.
India Vs Sri Lanka in Asia Cup final History: एशिया कप 2023 में आज (17 सितंबर) को फाइनल है. इस मैच में मौसम गड़बड़ रहने की संभावना है. रविवार को कोलंबो में इंद्रदेव जमकर बारिश कर सकते हैं. हालांकि, दर्शकों को घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि 18 सितंबर को फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. वैसे भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप में 9 बार भिड़ंत हुई है. ऐसे में इन दोनों टीमों में कौन कब कितनी बार जीता है, यही हम आपको बताने जा रहे हैं.
एशिया कप का आयोजन सबसे पहली बार 1984 में हुआ था. तब टूर्नामेट यूएई में हुआ था, जिसके फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था. ज्यादातर बार यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में ही हुआ है. वहीं 2016 और 2022 में यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में भी खेला जा चुका है.
एशिया कप 2023 की फुल कवरेज के लिए क्लिक करें
भारतीय टीम ने एशिया कप का पहला फाइनल 1984 में खेला थाआखिरी बार भारतीय टीम ने वनडे एशिया कप का फाइनल 2018 में खेला था. दुबई में हुए इस फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था.
सात बार भारत ने जीता है एशिया कप भारतीय टीम ने जीते सबसे ज्यादा खिताब एशिया कप (टी20, वनडे) के इतिहास में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार खिताब अपने नाम किया है. भारत ने 1984, 1988, 1990/91,1995, 2010, 2016 और 2018 में एशिया कप का खिताब जीता था. भारतीय टीम 10वीं बार (वनडे+टी20 फॉर्मेट दोनों में मिलाकर) फाइनल खेलने उतर रही है. भारतीय टीम ने अब तक 9 में से 6 बार खिताब जीता है. भारतीय टीम ने एक बार 2016 में टी20 एशिया कप खिताब भी जीता था.
एशिया कप में अब तक कौन जीता?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









