
IND vs SL Asia Cup Final 2023: टीम इंडिया ने श्रीलंका को रौंदा तो भी पाकिस्तान बनेगा नंबर 1... फिर रोहित शर्मा ऐसे देंगे मुंहतोड़ जवाब
AajTak
India Pakistan ICC odi Rankings: एशिया कप 2023 का मेगा फाइनल आज (17 सितंबर) को कोलंबो में होगा. मैच दोपहर में 3 बजे से शुरू होगा. यह मुकाबला डिज्नी हॉट स्टार ऐप और डीडी स्पोर्ट्स पर दर्शक एक दम फ्री में देख सकेंगे. भारत अगर आज एशिया कप जीत जीत भी जाता है तो भी पाकिस्तान नंबर 1 वनडे टीम बन सकता है. आखिर ऐसा क्यों, जानिए...
Asia cup Final 2023 and ICC ODI 2023 Rankings: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप 2023 का मेगा फाइनल होगा. इस टूर्नामेंट को जीतकर टीम इंडिया 5 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी, क्योंकि पिछले 5 सालों से उसने कोई भी मल्टीनेशन टूर्नामेंट नहीं जीता है. आखिरी बार भारतीय टीम ने साल 2018 में मल्टी नेशन टूर्नामेंट में विजय हासिल की थी. तब उसने एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश को हराया था.
वैसे आईसीसी वनडे रैंकिंग को लेकर एक समीकरण सामने आया है, दरअसल, एशिया कप फाइनल में रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया श्रीलंका को हरा भी देती है तो भी टीम इंडिया वनडे मे नंबर 1 रैंकिंग वाली टीम नहीं बन पाएगी. इससे पाकिस्तान को 'फायदा' होगा और वो नंबर 1 टीम बना जाएगी.
भारत इस समय टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में नंबर 1 टीम है. भारत वनडे में भी टॉप पोजीशन पर पहुंच सकता था, पर सुपर 4 राउंड के आखिरी मैच में बांग्लादेश से 6 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी. इससे टीम इंडिया एक साथ तीनों ही फॉर्मेट में नंबर 1 टीम बनने से चूक गई. वहीं बाबर आजम एंड कंपनी का भारत और श्रीलंका से हार से एशिया कप फाइनल खेलने का सपना टूट गया.
वर्तमान में, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया दोनों की वनडे रेटिंग अंक 115-115 हैं. वहीं भारत के 114 रेटिंग अंक हैं. यदि साउथ अफ्रीका रविवार को पांचवें और अंतिम वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है, वहीं भारतीय टीम श्रीलंका को एशिया कप 2023 के फाइनल में हराती है तो भी पाकिस्तान नंबर 1 वनडे टीम बन जाएगा.एशिया कप 2023 की फुल कवरेज के लिए क्लिक करें
हेनरिक क्लासेन ने शुक्रवार को सुपरस्पोर्ट पार्क में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 164 रन से जीत दिलाने के लिए 83 गेंदों में 174 रन बनाए थे. क्लासेन ने डेविड मिलर (नाबाद 82) के साथ पांचवें विकेट के लिए 94 गेंदों पर 222 रन की जबरदस्त पाटर्नरशिप की. इससे अफ्रीकी टीम ने पांच विकेट पर 416 रन बनाए, जो वनडे में उनका पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है.
इसके बाद बावुमा के नेतृत्व वाली साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 252 रन पर आउट कर दिया था. क्लासेन ने आउट होने से पहले 13 चौके और 13 छक्के लगाए थे. साउथ अफ्रीका जीत से सीरीज में दो-दो मैचों की बराबरी पर आ गई, जिससे रविवार को जोहान्सबर्ग में निर्णायक मैच खेला जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









