
IND vs SL 3rd T20: वसीम जाफर ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से शुभमन गिल को किया बाहर, इस प्लेयर को दी जगह
AajTak
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा एवं निर्णायक टी20 मुकाबला राजकोट में होना है. इस मुकाबले में टीम इंडिया कौन सी कॉम्बिनेशन उतारती है ये देखना दिलचस्प होगा. भारत की प्लेइंग-11 को लेकर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर का भी बयान सामने आया है. जाफर ने कहा कि इस मैच के लिए शुभमन गिल को ड्रॉप कर देना चाहिए.
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबले में जीत हासिल की थी ऐसे में इस मुकाबले की विजेता टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. तीसरा टी20 मैच शाम सात बजे से आयोजित होगा. तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर सबकी निगाहें होंगी.
देखना दिलचस्प होगा कि शुभमन गिल को फिर से चांस दिया जाता है या नहीं. गिल शुरुआती दो मुकाबलों पूरी तरह फ्लॉप रहे थे. पहले मैच में गिल को सात रनों के निजी स्कोर पर महीष तीक्ष्णा ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया था. वहीं दूसरे मैच में वह पांच रन बनाकर कासुन रजिता की गेंद पर चलते बने थे. अब तीसरे मुकाबले को लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर का भी बयान सामने आया है. जाफर ने कहा कि इस मैच में शुभमन गिल को ड्रॉप करके ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेइंग-11 में शामिल करना चाहिए.
क्लिक करें- फिटनेस फ्रीक हैं हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा, शेयर किए फोटोज और वीडियो
वसीम जाफर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, 'मुझे लगता है कि ऋतुराज गायकवाड़ को एक मौका मिलना चाहिए. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन लाजवाब था. दूसरी ओर शुभमन गिल पिछले कुछ समय से अच्छे फॉर्म में नहीं रहे हैं. दो मैच उनके लिए निराशाजनक रहे हैं. मैं ऋतुराज गायकवाड़ को जरूर खिलाना चाहूंगा. वह बेंच पर बैठे हुआ है.'
दिलचस्प बात यह है कि गायकवाड़ के खराब प्रदर्शन करने के चलते ही गिल को डेब्यू करने का मौका मिला था. ऋतुराज ने अबतक भारत के लिए 9टी20 मैच खेले हैं, लेकिन वह केवल एक बार फिफ्टी जड़ने में सफल रहे. इस दौरान ऋतुराज ने 16.88 की औसत से महज 135 रन बनाए. आईपीएल 2022 में भी ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला कुछ खास नहीं चला था.
अर्शदीप को फिर मिले चांस: जाफर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








