
IND vs SL 2nd T20: सात No ball, टॉप ऑर्डर फ्लॉप... दूसरे टी20 में ऐसे चित हुई टीम इंडिया, सीरीज बराबर
AajTak
भारत को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. टीम इंडिया की हार के पीछे की बड़ी वजह उसके गेंदबाजों की अनुशासनहीन गेंदबाजी रही. साथ ही भारतीय टॉप ऑर्डर भी बड़े टारगेट का पीछा करते हुए धड़ाम हो गया.
श्रीलंका ने पुणे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 16 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही उसने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. सीरीज का तीसरा एवं निर्णायक मुकाबला 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. भारतीय टीम की हार के पीछे की बड़ी वजह उसके गेंदबाजों की अनुशासनहीन गेंदबाजी रही. वहीं टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर भी क्लिक नहीं कर पाया.
57 रनों पर ही खोए पांच विकेट
टारेगट का पीछा करते हुए भारत ने 57 रनों पर ही पांच विकेट खो दिए थे. सबसे पहले पारी के दूसरे ओवर में ईशान किशन (2) और शुभमन गिल (5) चलते बने. दोनों को ही तेज गेंदबाज कासुन रजिथा ने आउट किया. इसके बाद दिलशान मदुशंका ने डेब्यू कर रहे राहुल त्रिपाठी (5) को पवेलियन भेजा. इसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या और दीपक हुड्डा से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन दोनों ही नाकाम रहे. 12 रन बनाने वाले हार्दिक को चामिका करुणारत्ने ने पवेलियन भेजा. वहीं दीपक हुड्डा 9 रन बनाकर वानिंदु हसारंगा का शिकर बने.
सूर्या-अक्षर के बीच हुई 91 रनों की पार्टनरशिप
पांच विकेट गिरने के बाद अक्षर पटेल और सूर्यकुमार ने एकदम से मैच को बदलकर रख दिया. दोनों हीं जिस तरह की बैटिंग की वो वाकई लाजवाब थी. अक्षर पटेल ने 31 गेंदों पर 65 रन बनाए थे जिसमें छह छक्के और तीन चौके शामिल रहे. वहीं सूर्यकुमार यादव ने तीन छ्क्के एवं तीन चौके की मदद से 36 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली. सूर्या और अक्षर के बीच छठे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 91 रनों की साझेदारी हुई.
FIFTY for @akshar2026 - his first in T20Is 👏👏 A 20-ball half-century ⚡️ ⚡️ Follow the match ▶️ https://t.co/Fs33WcZ9ag #TeamIndia | #INDvSL pic.twitter.com/Pgiqm0SUe3

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








