
IND vs SL, 2nd T20: बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल..! दूसरे टी20 में रुकेगा भारतीय टीम का विजय रथ?
AajTak
India vs Sri Lanka 2nd T20, Dharamshala Weather Update: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. बारिश की वजह से इस मुकाबले के पूरे होने की संभावना कम है.
लखनऊ में पहले टी-20 में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया का कारवां हिमाचल प्रदेश पहुंच गया है. भारत और श्रीलंका के बीच 3 मुकाबलों की सीरीज का दूसरा और तीसरा टी-20 दुनिया के सबसे खूबसूरत स्टेडियम में से एक माने जाने वाले धर्मशाला में खेला जाना है. टीम इंडिया लगातार 10 टी-20 मुकाबलों में जीत के सिलसिले को इस मैदान में भी बरकरार रखने की कोशिश करेगी, लेकिन मुकाबले से पहले ही इस पर बादल मंडराते नजर आ रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










