
Ind vs SL 2nd T20: आज धर्मशाला में दूसरा टी20, देखें रोहित ब्रिगेड की स्पेशल तस्वीरें
AajTak
रोहित ब्रिगेड श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मुकाबले को जीतकर टी20 सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. हाल ही में टीम इंडिया वेस्टइंडीज का टी20 एवं वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ कर चुकी है.
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार को खेला जाना है. धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. मुकाबले के लिए भारतीय टीम धर्मशाला पहुंच चुकी है. भारतीय खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा.
रोहित ब्रिगेड दूसरे मुकाबले को जीतकर टी20 सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. साथ ही, टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर लगातार 11वीं जीत हासिल कर पाकिस्तान की बराबरी करना चाहेगी. भारतीय टीम इससे पहले टी20 एवं वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर चुकी है.
दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. चोट के चलते युवा ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया है. ऋतुराज कलाई की चोट के चलते पहले मुकाबले में भी भाग नहीं ले पाए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









