
IND vs SL 1st ODI Live Score: रोहित-विराट श्रीलंका के खिलाफ मचाएंगे धमाल, थोड़ी देर में होगा टॉस
AajTak
LIVE Score, IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच आज वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में है. इस पहले वनडे मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
India vs Sri lanka 1st ODI Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज (2 अगस्त) पहला मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में है. इस मुकाबले में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं चरिथ असलंका श्रीलंकाई टीम की बागडोर संभाल रहे हैं. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
देखा जाए तो दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है, लेकिन श्रीलंका को हल्के में बिल्कुल नहीं लिया जा सकता है. बता दें कि भारत और श्रीलका के बीच अब तक 168 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 99 मैचों में जीत हासिल की, जबकि श्रीलंका 57 मुकाबलों में विजयी हुआ. वहीं एक 11 मैच बेनतीजा रहे. इसके अलावा एक मैच टाई रहा.
भारत और श्रीलंका के बीच हेड टू हेड (ODI) कुल मैच: 168 भारत जीता: 99 श्रीलंक जीता: 57 बेनतीजा: 11 टाई: 1
बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को उसी के घर में तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था. अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज हो रही है. वनडे में रोहित शर्मा ही कप्तानी करते नजर आ रहे हैं. जबकि विराट कोहली भी वनडे सीरीज का पार्ट हैं. इन दोनों ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है. इसके अलावा चोट के बाद वापसी कर रहे केएल राहुल की भी वापसी हुई है.
भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज.
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), वानिंदु हसारंगा, कामिंदु मेंडिस, महीश तीक्ष्णा, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय और असिथा फर्नांडो.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









