
Ind Vs SL 1st ODI: टीम इंडिया ने जानबूझकर बनने दिया दासुन शनाका का शतक? रोहित शर्मा ने खुद किया खुलासा
AajTak
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 67 रनों से जीत दर्ज की. बड़े स्कोर वाले इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने भी सेंचुरी जड़ी. एक मौका ऐसा आया था, जब वह शतक से पहले आउट हो जाते लेकिन रोहित शर्मा ने अपील वापस ले ली.
श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत की 67 रनों से जीत हुई. विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत भारतीय टीम ने 373 का बड़ा स्कोर बनाया, जवाब में श्रीलंका 306 रन बना पाई. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने भी इस मैच में अपनी सेंचुरी पूरी की. हालांकि वह 98 पर रनआउट होने वाले थे, लेकिन टीम इंडिया ने उन्हें जीवनदान दिया.
क्लिक करें: कोहली-रोहित की दमदार पारियों से जीता भारत, श्रीलंका को पहले वनडे में ऐसे दी मात श्रीलंका की पारी के आखिरी ओवर में जब दासुन शनाका 98 के स्कोर पर खेल रहे थे, तब मोहम्मद शमी ने उन्हें मांकड़ रनआउट कर दिया था. मोहम्मद शमी ने अंपायर से अपील की, जिसके बाद फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर का रुख किया. हालांकि, इस बीच कप्तान रोहित शर्मा की एंट्री हुई और उन्होंने मोहम्मद शमी से बात की. जिसके बाद टीम इंडिया ने रनआउट की अपील वापस ले ली.
Sportsman spirit shown by Shami-Rohit and let Dasun Shanaka to complete his 💯 🤝❤️#INDvsSL pic.twitter.com/r0SGohPs7v
कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में इसका खुलासा किया. रोहित शर्मा ने कहा कि मोहम्मद शमी ने अपील की थी, लेकिन दासुन 98 पर खेल रहा था. उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और हम इस तरह उसे आउट नहीं करना चाहते थे. हम उन्हें सही तरीके से आउट करना चाहते थे, लेकिन मांकड़ उनमें से एक तरीका नहीं था. यही कारण रहा कि हमने अपनी अपील वापस ले ली. टीम इंडिया के अपील वापस लेने के बाद दासुन शनाका ने अपना शतक पूरा किया. दासुन ने 88 बॉल में 103 रनों की पारी खेली, अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए. इस पारी के बावजूद श्रीलंका मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाया और 50 ओवर में 306 रन बना पाया. श्रीलंका ने यह मैच 67 रनों से गंवा दिया और सीरीज़ में 0-1 से पिछड़ गया.
Captain @ImRo45 explains why he withdrew the run-out appeal at non striker’s end involving Dasun Shanaka.#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/ALMUUhYPE1

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








