
IND Vs SL: विराट कोहली हुए क्लीन बोल्ड, तो ऐसा था रोहित शर्मा का रिएक्शन, वायरल हुआ वीडियो
AajTak
मोहाली में विराट कोहली 45 के निजी स्कोर पर आउट हुए. ये लगातार 71वीं पारी थी, जब विराट कोहली कोई शतक नहीं बना पाए हैं. पूर्व कप्तान के विकेट पर मौजूदा कप्तान का रिएक्शन देखने लायक था.
श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने इतिहास रचा. यह विराट कोहली के टेस्ट करियर का 100वां मैच था. पिछले करीब ढाई साल से शतक का इंतज़ार कर रहे विराट कोहली के पास मौका था कि वह इस खास मौके को और भी खास बनाएं. लेकिन ऐसा नहीं हो सका और वह 45 के स्कोर पर ही आउट हो गए. विराट कोहली जब 45 रन बनाकर आउट हुए तब मैदान पर सन्नाटा छा गया. इस बीच कप्तान रोहित शर्मा का रिएक्शन भी देखने लायक था. विराट कोहली जब आउट हुए तब रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में खड़े थे और जैसे ही विकेट गिरा तब हैरानी से उन्होंने अपने हाथ सिर पर रख लिए. Rohit Sharma's reaction for Kohli wicket 💔 pic.twitter.com/HrC4fp5A2g Rohit's Reaction After King Getting Out..! 😣#VK100 pic.twitter.com/hbp1OgJdI5

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








