
IND vs SL:‘रोहित शर्मा मेरे कप्तान नहीं, विराट कोहली को बनाओ’, बेंगलुरु में पोस्टर लेकर पहुंचे फैन्स, ट्विटर पर जंग
AajTak
बेंगलुरु में जारी पिंक बॉल टेस्ट में विराट कोहली के फैन्स बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. मैदान पर मैच के दौरान कुछ फैन्स एक ऐसा पोस्टर लेकर पहुंचे, जिसपर ट्विटर पर बहस शुरू हो गई.
भारत और श्रीलंका (Ind Vs Sl) के बीच बेंगलुरु स्टेडियम में पिंक बॉल टेस्ट (Pink Ball Test) खेला जा रहा है. टीम इंडिया इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में रही और श्रीलंका की टीम बेदम नज़र आई. रोहित शर्मा की अगुवाई में टी इंडिया का ये पहला डे-नाइट टेस्ट है. बेंगलुरु विराट कोहली के लिए लगभग होम ग्राउंड ही है, इसलिए उन्हें यहां ज़बरदस्त सपोर्ट मिल रहा है. इस बीच रविवार को बेंगलुरु स्टेडियम में दो बच्चे एक पोस्टर लेकर पहुंचे, जिसपर लिखा था कि रोहित शर्मा मेरे कप्तान नहीं हैं (Rohit Not My Captain), विराट कोहली को ही दोबारा कप्तान बनाओ. ये तस्वीर बच्चों के पिता ने ही ट्वीट की थी, जो काफी तेज़ी से वायरल हो गई.
लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बहस शुरू हो गई, जिसपर लोगों ने लिखा कि रोहित शर्मा देश के कप्तान हैं, ऐसे में उनके बारे में इस तरह की चीज़ें कहना सही नहीं है. साथ ही कुछ लोगों ने लगातार मैदान में गूंज रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नारों को लेकर आपत्ति जताई और क्लब क्रिकेट को इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रखने को कहा.
कई लोगों ने इस तस्वीर पर मज़े भी लिए और लिखा कि रोहित आपके कप्तान इसलिए नहीं हैं, क्योंकि आप टीम में ही नहीं हैं. जबकि कुछ यूज़र्स ने जवाब दिया कि रोहित देश के तो कप्तान हैं, शायद आपके बच्चों के नहीं हैं. गौरतलब है कि बेंगलुरु विराट कोहली के लिए दूसरा होम ग्राउंड ही है. क्योंकि आईपीएल में वह शुरुआत से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ जुड़े हैं और लंबे वक्त तक कप्तान रहे हैं. तीन दिन के खेल में ही लगातार कई ऐसे मौके आए, जब दर्शक विराट कोहली, आरसीबी के नारे लगाते हुए दिखे. बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन तो कुछ दर्शक सुरक्षाघेरा तोड़कर मैदान में घुस आए थे और विराट कोहली के साथ सेल्फी भी ली. विराट ने फैन्स के साथ तस्वीर खिंचवाई और बाद में सुरक्षाकर्मियों से कहा कि फैन्स पर कोई एक्शन ना लें.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









