
IND vs SL: युजवेंद्र चहल के रिकॉर्ड पर राजस्थान रॉयल्स ने की ये गलती... बाद में फैन्स से मांगी माफी
AajTak
भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए लखनऊ में खेला गया पहला टी-20 मुकाबला काफी खास रहा. चहल ने लखनऊ में हुए टी-20 में रिकॉर्ड बनाया.
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में ढेरों रिकॉर्ड बने हैं. टीम इंडिया की जीत के साथ कुछ खिलाड़ियों के लिए भी यह मुकाबला काफी खास रहा है. टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टी-20 फॉर्मेट में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय पुरुष गेंदबाज भी बन गए हैं. POV: you’re looking at the leading wicket-taker for India in T20Is 🇮🇳#INDvSL | @yuzi_chahal pic.twitter.com/HoeCcqmuGD *Men’s T20Is The excitement just got to us 🙈 https://t.co/xgH5VpxSTo

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









